{"_id":"5b2548264f1c1bfa6e8b84fb","slug":"181529169958-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, परिवार समदे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, परिवार समदे में
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे भाई की कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कछार के पास ट्रक की चपेट में आने से शनिवार की सुबह मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही पूरा परिवार सदमे में चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरसंडी गांव निवासी संतोष कुमार यादव 25 वर्ष पुत्र अमरनाथ के बहन की शादी 19 जून को होनी है। जिसकी तैयारी में पूरा परिवार के जुटा था। शनिवार की सुबह संतोष देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर निवासी अपने एक रिश्तेदार के यहां निमंत्रण देने जा रहा था। सुबह नौ बजे कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कछार के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही ट्रक ने साइकल में टक्कर मार दिया। जिससे वह ट्रक के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोग उसे आनन फानन में जिला चिकित्सालय ले गए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को तलाश किया जारहा है। परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है।