फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गंगा की लहरों में तरूणों की तरूणाई

गंगा की लहरों में तरूणों की तरूणाई

Mon, 16 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गंगा की लहरों में तरूणों की तरूणाई
मिर्जापुर। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के कारण गर्मी और उमस से लोग परेशान हो गए हैं। गर्मी से राहत के लिए शीतल पेय पदार्थों का सहारा लिया जाने लगा है। वहीं लोग गर्मी से राहत के लिए गंगा में डुबकी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने के साथ ही तल्ख धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। बच्चे बूढ़ों के साथ ही आम लोग भी गर्मी से परेशान नजर आने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह से जनपद में हो रही जबरदस्त बिजली कटौती का जनजीवन पर भी बुरा असर पड़ा है। गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चे परिजनों संग गंगा नदी और अन्य जलाशयों में जल क्रीड़ा करते देखे जा रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए एक तरफ तो लोग तालाबों और नदियों में स्नान कर रहे है तो वहीं दूसरी ओर फ्रिज, कूलर और एअर कंडिशनर, मिट्टी के घड़े से ठंडक बढ़ाने का इंतजाम कर रहे हैं। इधर बीच दो तीन दिन से गर्मी बढ़ने के साथ ही उमस भी काफी बढ़ गई है। पिछले दिनों हुई बरसात के चलते संक्रामक रोगों का भी सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed