{"_id":"5a3ab1384f1c1b6e468bbc7e","slug":"181513795896-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को पर्याप्त मात्रा में मिलेगा खाद व बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को पर्याप्त मात्रा में मिलेगा खाद व बीज
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सीडीओ ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। सीडीओ ने कहा कि किसान उन्नत बीजों से खेती करें। किसानों को बिजली, पानी, खाद और बीज आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाएगा। किसान दिवस पर अनपुस्थित अधिशासी अभियंता चुनार, मंडी सचिव, जिला उद्यान अधिकारी आदि के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसान मनरेगा योजना के तहत वर्मी कंपोस्ट खाद बनाएं। इसके लिए अपना प्रस्ताव ग्राम सभा के माध्यम से उनके पास प्रस्तुत करें। सरकार द्वारा किसानों के कल्याण में कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनका किसान लाभ उठाए। उन्नत तरीके से खेती करके अधिक पैदावार से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाए। उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने सरकार द्वारा किसानों के लिए कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। एआर कोआपरेटिव रत्नाकर मिश्रा ने योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में समितियों पर खाद और बीज उपलब्ध है। बैठक में भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष अली जमीर खां ने कहा कि मौसम आधारित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को ठगने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 40 प्रतिशत से कम बरसात हुई है। बावजूद इसके फसल बीमा का लाभ नही मिल रहा है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने भी किसानों की समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग द्वारा घोषित नई दरों को तत्काल वापस लिया जाए और क्रय केंद्रों पर पर्याप्त पैसा और बोरा उपलब्ध नही कराया जाए।