फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भरत मिलाप में निकली मनोहारी झांकियां देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भरत मिलाप में निकली मनोहारी झांकियां देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

Fri, 03 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
भरत मिलाप में निकली मनोहारी झांकियां देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
श्री विंध्य बूढ़ेनाथ भरत मिलाप समिति द्वारा आयोजित भरत मिलाप की झांकी पटेंगरा नाला से रात्रि के एक बजे से निकलना प्रारंभ हुईं। बरतर तिराहा पर राम और भरत का मिलाप हुआ। इसमें दर्जनों झांकियां निकाली गईं। सबसे आगे समिति की पताका उसके बाद ऊंट, तासा फिर शहनाई व पटाखों की गूंज के साथ भरत मिलाप की झांकियां थीं। मनोहारी झांकियां देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

बुधवार की रात्रि में झांकियां देखने के लिए लोग सड़क के दोनों पटरियों पर कतारबद्ध होकर खड़े रहे। झांकियां जब निकलनी प्रारंभ हुईं तो भीड़ में खड़े लोग अपने मोबाइल में झांकियों की मोहक पल को कैद करते रहे। झांकियों से पहले हाथी, घोड़ा और ऊंट आगे तो पीछे बैंड बाजा और डीजे के बाद मां काली, महाकाली, काल भैरव, लाल भैरव की तलवार बाजी देख लोग दंग रह गए। इसके बाद भोले नाथ बने कलाकार ने अपने नृत्य से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। बहुचर्चित भरत मिलाप को देखने के लिए विंध्याचल के आस पास के कई गांव के लोगों की भीड़ उमड़ी रही। भरत मिलाप में आए दर्शकों ने गुब्बारे, नान खटाई, रेवड़ी व गट्टा तथा बच्चों के लिए खिलौने आदि खरीदे। भरत मिलाप के अवसर पर जगह जगह विद्युत झालर की सजावट की गई थी। भारतीय स्टेट बैंक चौराहा, बावली चौराहा, न्यू वीआईपी, बंगाली चौराहा, श्री विंध्य गणेश नवयुवक संघ, शिवदुर्गा के पास की गई सजावट, जिसकी रोशनी की चकाचौंध लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र द्वारा झांकियों को पुरस्कृत किया गया। शांति व्यवस्था में लगी पुलिस ने भरत मिलाप को संपन्न कराया गया। इस मौके पर राजीव शुक्ला, श्याम बाबू मिश्रा, सोनी जी, गणेश जी, बल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed