{"_id":"59bacf414f1c1b1d688b49b6","slug":"181505414977-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को आत्मरक्षा को मिला प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को आत्मरक्षा को मिला प्रशिक्षण
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय भेवर करमनपुर में चल रहे जूडो-कराटे प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरूवार को हुआ। छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सिटी राजेश वैश्य ने किया।
महिला सशक्तीकरण के दौर में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जूडो- कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में सिटी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय भेवर करमनपुर में जूडो-कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था।कई चरणों में चले शिविर के दौरान छात्राओं को प्रशिक्षक छोटे लाल ने जूडो कराटे के पंच, दांव पेंच आदि सिखाए। शिविर के समापन पर खंड शिक्षाधिकारी सिटी राजेश वैश्य ने कहा कि प्रशिक्षण से बालिकाओं में सुरक्षा की भावना के साथ ही आत्मनिर्भरता भी आएगी।