फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   तीन दिनों से दो दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप

तीन दिनों से दो दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप

Thu, 13 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
तीन दिनों से दो दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
चेतगंज। विद्युत उपकेंद्र चेतगंज से विगत तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। पावर हाउस में फाल्ट होने से बिजली के नहीं आने से जहां ग्रामीणों को बारिश के मौसम में अंधेरे में रहना पड़ रहा है, वहीं जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शाम होते ही चारों तरफ अंधेरा पसर जाता है,द वहीं जीव-जंतुओं का भी खतरा बना रहता है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि फाल्ट ठीक होते ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

विद्युत उपकेंद्र चेतगंज से पिछले तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। आपूर्ति बहाल कराए जाने के लिए विभागीय अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन उनके द्वारा सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति ठप होने से फीडर से जुड़े मझलीपट्टी, सेमरा, कुल्हुंआ, धौरहरा, हुसैनीपुर, मंहगीपुर, अनुरूद्घपुर पूरब पट्टी व पश्चिम पट्टी, नएपुर, पखवईयां, चेतगंज बाजार, जगापट्टी सहित दो दर्जन से अधिक गांवों विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई है, जिससे ग्रामीण जनता परेशान हो गई है। बिजली के अभाव में जहां एक ओर मोबाइल के बैटरी नहीं चार्ज हो पा रहे हैं, वहीं बिजली पर आधारित कोई कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता जनार्दन सिंह ने बताया कि औराई पावर हाउस में फाल्ट होने से चेतगंज फीडर से आपूर्ति बाधित है, फाल्ट के ठीक होते ही जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। क्षेत्र के राजेश यादव, शशि तिवारी, अमृत यादव, विजय यादव, राजेश अग्रहरि, कामता प्रसाद, प्रमोद सिंह, राकेश कुमार, दिलीप सिंह, कृपाशंकर, कमलेश यादव, श्रवण सिंह, मनोज सिंह आदि ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed