फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   18 newly infected, 33 discharged

कोरोना के मिले 18 नए संक्रमित, 33 के स्वस्थ होने पर छुट्टी

Sun, 23 Aug 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
18 newly infected, 33 discharged
मिर्जापुर। जिले में लगातार 55 वें दिन शनिवार को कोरोना के 18 नए पाजिटिव मरीज पाए गए। 33 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 18 पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितो की संख्या 1474 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 25 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1162 है। एक्टिव केस 287 है। 63 लोग आईसोलेशन व 150 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि एक हजार 589 लोगों की जांच हुई है। इसमें 18 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें 15 पुरुष और तीन महिला है। चार की रिपोर्ट दूसरे जनपद से आई है। पाजिटिव पाए गए लोगों में चील्ह के तिलठी निवासी एक पुरुष, चुनार के सुंदरपुर जमुई निवासी एक महिला, हलिया के इंद्रवार निवासी एक पुरुष व एक महिला, महुवरियां निवासी एक पुरुष, रतनगंज निवासी एक पुरुष, धारा जमालपुर निवासी एक पुरुष, कलना गहरवार निवासी एक पुरुष, 39वीं वाहिनी से चार पुरुष, मोर्चाघर से एक पुरुष, पुरानी दशमी से एक महिला, बल्लभपुरी चितईपुर वाराणसी निवासी एक पुरुष, नीबी गहरवार विजयपुर निवासी एक पुरुष, होलवापुर विजयपुर निवासी एक पुरुष, मल्लेपुर तिलठी लिवासी एक पुरुष है। 33 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 25 पुरुष और आठ महिला है। जिले में अब तक 50 हजार 406 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 48 हजार 549 की रिपोर्ट आई है। 1857 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 26 हजार 362 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 129 हाट स्पाट है। इसमें 81 ग्रामीण और 48 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed