{"_id":"5cdf07d7bdec220773766193","slug":"171558120407-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिया साफ्ट पर मासिक व वार्षिक पुस्तिका बंद कराने में सिटी ब्लाक फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिया साफ्ट पर मासिक व वार्षिक पुस्तिका बंद कराने में सिटी ब्लाक फिसड्डी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पंचायती राज विभाग के निर्देश के बावजूद वर्ष 2019-20 की वार्षिक कार्य योजना भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड कराने एवं 2018-19 की प्रिया साफ्ट पर मासिक/वार्षिक पुस्तिका बंद कराए जाने में लापरवाही बरते जाने पर डीपीआरओ अरविंद कुमार ने गुरुवार को संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया है। उन्हें दो दिन का अंतिम अवसर प्रदान करते हुए स्पष्टीकरण के निर्देश दिया है। लापरवाही मामले में अन्य विकास खंडों की अपेक्षा सिटी विकास खंड अव्वल है।
जिला पंचायती राज विभाग के तमाम निर्देश के बावजूद सिटी विकास खंड में सिरसी गहरवार, चंदईपुर, अहमलपुर, भोड़सर, वीरपुर व टेंगहराही सचिव राजेश मिश्र, सेमरा बेलौहा व चेरुईराम सचिव कृष्ण शंकर पांडेय, जिउती, चपउरकला व सरैया सचिव सौरभ यादव, धनपट्टी, मसारी व लच्छापट्टी सचिव श्रीकांत दुबे, भिस्कुरी, बरकछाखुर्द, महेवा, मुल्हवां व धौरुपुर के सचिव तरुण भारती, बढ़ौली, कुरकुठियां पांडेय सचिव सुरेंद्र नाथ दुबे, बिहारी, परवाराजधर, लेड़ू, नेवढ़ियाघाट व पड़रा हनुमान सचिव लल्लूराम भारती, सिनहरकला, खुटहां मौनस उमेश यादव, बरकछाकला व लोहंदीकला सचिव गगन सोनी के साथ ही पहाड़ी विकास खंड के सचिव राजेंद्र प्रसाद, धमेंद्र कुमार, लालगंज विकास खंड में महेंद्र कुमार, अनिल मिश्रा, विंध्यवासिनी दुबे, कैलाशनाथ बिंद के साथ ही हलिया विकास खंड में एक दर्जन से उपर ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों के द्वारा इस मामले में लापरवाही बरती गई है। डीपीआरओ ने ऐसे सचिवो को दो दिन के भीतर ग्राम पंचायत की वार्षिक पुस्तिका बंद कराने के साथ ही स्पष्टीकरण के निर्देश दिए हैं।