फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   धनसिरिया प्रावि पर बनेगा सखी पोलिंग बूथ

धनसिरिया प्रावि पर बनेगा सखी पोलिंग बूथ

Sat, 18 May 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
धनसिरिया प्रावि पर बनेगा सखी पोलिंग बूथ
राजगढ़। 17वीं लोकसभा चुनाव में 79 मिर्जापुर संसदीय सीट के लिए मतदान सातवें एवं अंतिम चरण में होगा। जिसमें 19 मई को होने वाले मतदान में जनपद के एक संपूर्ण रूप से महिला मतदान स्थल के लिए धनासिरिया बूथ को चयनित किया गया है। चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से जोरशोर से तैयारी की जा रही है। अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

निर्वाचन प्रक्रिया में आधी आबादी की बेहतर सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए इस चुनाव में आयोग ने मड़िहान विधानसभा में पूरी तरह महिलाओं की तरफ से संचालित मतदेय स्थल बनाने का निर्देश दिया है। आयोग का कहना है कि इन मतदेय स्थलों पर महिला मतदान कर्मियों के साथ ही सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। आयोग ने उक्त मतदेय स्थलों का जगह-जगह पर सखी पोलिंग बूथ, पिंक पोलिंग बूथ नाम दिया है। निर्देश के क्रम में जिले के राजगढ़ विकास खंड अंतर्गत धनसिरिया गांव के माध्यमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय को सखी पोलिंग बूथों का चयन कर लिया गया है। धनसीरिया स्थिति प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय जिले का ऐसा पहला विद्यालय है जहां पर अत्याधुनिक सोलर पंप, बाल संसद भवन, दिव्यांग भवन तथा ग्रीन पार्क की सुविधा उपलब्ध है। इन्हीं सब सुविधाओं को देखते हुए जनपद के उच्चाधिकारियों की पहल पर जनपद के निर्वाचन अधिकारी की संस्तुति पर ग्राम पंचायत के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय जिसमें कुल मिलाकर तीन बूथ संख्या 185, 186, 187 सहित तीन पोलिंग बूथों को जिले का प्रथम सखी बूथ बनाया गया है। इस ग्राम सभा में कुल लगभग 2700 मतदाता हैं। जिसमें महिला मतदाताओं का प्रतिनिधित्व लगभग 50 % यानी (1337) महिला मतदाता हैं। राजगढ़ विकास खंड अंतर्गत धनसिरिया गांव का प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय जिले में मॉडल एवं सुंदरीकरण के लिए पहला स्थान रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed