फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं ने भी लहराया परचम

ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं ने भी लहराया परचम

Tue, 07 May 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं ने भी लहराया परचम

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों ने भी उत्तम प्रदर्शन किया। कठिन मेहनत व सही मार्गदर्शन से उन्होंने सफलता प्राप्त की। विद्यालयों में उत्सव का माहौल रहा।
मड़िहान, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल का शतप्रतिशत रिजल्ट आने पर पटेहरा कला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में खुशी का माहौल है।प्रधानाचार्य एस चंद्रा ने बताया कि सभी बच्चे पास हैं। जिसमें सचिन पुत्र अखिलेश ने 94%8अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं आकांक्षा पटेल पुत्री रामजनम सिंह व सूरज कुमार पुत्र बृजराज बिन्द 93%4अंक पाकर द्वितीय साथं तथा गुंजन चौधरी का बेटा कृष्ण कुमार93%2 अंक पाकर तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

जिगना, क्षेत्र के लालापुर स्थित मां त्रिपुर सुंदरी पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में दसवीं के छात्रों ने स्कूल का परचम लहराया है ।पुनीत मिश्र पौत्र डा रमाशंकर मिश्र गैपुरा ने 97/4.अंक व एस बिंद पुत्र रामजी लाल नरोइया ने 95/प्रति शत अंक प्राप्त किया है ।स्कूल की डायरेक्टर निशा द्विवेदी व प्रिंसपल डी एन पाठक ने जहां होनहार छात्रों की मेहनत का फल बताते हुये धन्यवाद दिया वहीं छात्रों ने गुरुजनों को इसका श्रेय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदलहाट, क्षेत्र के विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़िया कला के सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में विद्यालय का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा।विद्यालय में कुल 86 बच्चे परीक्षा में प्रतिभाग किए थे जिसमे 52 बच्चे प्रथम श्रेणी में शेष बच्चे परीक्षा मे उत्तीर्ण रहे। विद्यालय मे टाप करने वाला छात्र रोहित यादव पुत्र राजेश यादव निवासी गोठौरा ने 500 पूर्णांक में 472 अंक 94%40त्न पाकर पहले स्थान पर रहा।वही क्षेत्र के फरीदपुर गांव के किसान का बेटा आयुष कुमार सिंह 500 पूर्णांक मे 470 अंक 94%पाकर दूसरे स्थान पर रहा। कुल छ: छात्र 90%से उपर अंक प्राप्त कर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किए हैं।
चुनार, सी0बी0एस0ई बोर्ड के 10 वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में संत थॉमस स्कूल की छात्रा सोनाक्षी सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सोनाक्षी सिंह नगर के उसमानपुर निवासी डॉ राकेश कुमार की पुत्री है और माता मीनाक्षी गृहणी है। सोनाक्षी नीट की तैयारी कर आगे भविष्य में आई0 ए0 एस0 बनना चाहती है। इसके साथ ही छात्र राहुल सिंह 95.6 प्रतिशत, दिलप्रीत सिंह 95.25 प्रतिशत व साहिल सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। वहीं दुर्गा जी रोड़ स्थित द रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अंजली ने 95 प्रतिशत व छात्र हिमांशु सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का सम्मान बढाया ।संत थॉमस स्कूल के फादर मेल्विन डिसूजा ने बच्चों की सफलता पर उन्हे बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बच्चों व शिक्षकों के कडी मेहनत का परिणाम है।
शेरवां, मिर्जापुर यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बहुआर का कक्षा 10 का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की बच्ची सूफिया नाज 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही जबकि डाली मौर्या 94.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। 93 फीसद अंक प्राप्त कर अंकित गुप्ता व कीर्ति सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त रोशन यादव रत्नेश यादव शालिनी श्रीवास्तव साक्षी मिश्रा पूजा कुमारी इत्यादि ने 90 फीसद से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रबंधक सूर्य मुनि तिवारी, निदेशक रविशंकर त्रिपाठी, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार मिश्रा तथा सभी अध्यापक अध्यापिका ने बधाई दी तथा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

विंध्याचल, आयुष मिश्रा पुत्र संदीप मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विंध्याचल धाम सहित जनपद का नाम रोशन किया। पिता संदीप मिश्रा एवं माता रितु मिश्रा व दादी सहित परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आयुष ने बताया कि वह वैज्ञानिक बनना चाहता है। श्री विन्ध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, दिवाकर मिश्रा , राज्याअधिकारी तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा समाज सेवक पदमाकर मिश्रा , राकेश शुक्ला मणि शंकर मिश्रा, जोखू राम सोनकर , आदि लोगों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed