{"_id":"5c6316e5bdec224cb044e739","slug":"171549997797-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़री, नारायणपुर, लालगंज, जमुई बाजार में सीसी रोड का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़री, नारायणपुर, लालगंज, जमुई बाजार में सीसी रोड का होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयास से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा जनपद के पड़री, नारायणपुर, लालगंज, जमुई बाजार इलाके में सड़क के दोनों किनारों पर 1.5 मीटर से लेकर 2 मीटर चौड़ी सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल इस परियोजना का 17 फरवरी को भूमिपूजन करेंगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री ने पड़री, नारायणपुर, लालगंज, जमुई बाजार इलाकों में बेहतर आवागमन एवं स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर सीसी रोड निर्माण के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पत्र लिखा था। पत्र का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी के निर्देश पर एनएचएआई इन इलाकों में सड़क के दोनों किनारों पर 1.5 मीटर से लेकर 2 मीटर चौड़ी सीसी रोड का निर्माण करेगा। इस निर्माण कार्य के पूरा होने से मिर्जापुर जनपद के इन इलाकों में विकास को गति मिलेगी और स्थानीय लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा।
अहरौरा को ब्लाक बनाने को मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
मिर्जापुर। अहरौरा क्षेत्र के कई राजस्व ग्राम जो वाराणसी सोनभद्र राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनो छोर पर स्थित है, विकास की धारा से अभी भी अछूते हैं ।इसको संज्ञान मे लेते हुये केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने अहरौरा को ब्लाक बनाने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखा हैं। मुख्यमंत्रीने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।