फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कांग्रेस सेवा दल पार्टी की रीढ़: राजेशपति

कांग्रेस सेवा दल पार्टी की रीढ़: राजेशपति

Mon, 31 Dec 2018 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सेवा दल पार्टी की रीढ़: राजेशपति
मिर्जापुर। मड़िहान विधान सभा स्थित कलवारी फार्म हाउस पर जिला कांग्रेस सेवा दल के तत्वावधान में ध्वज वंदन किया गया। ध्वज वंदन मुख्य अतिथि व पूर्व एमएलसी पं. राजेशपति त्रिपाठी ने किया। पूर्व एमएलसी पं. राजेशपति त्रिपाठी ने कहा सेवा दल की रीढ़ हैं। सेवा दल द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की एक अच्छी पहल है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक भूपेंद्र शुक्ला ने कहा कांग्रेस की मजबूती के लिए सेवा दल के कार्यकर्ता मजबूती के साथ लग जांए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबो, बेरोजगारों, नौजवानों और किसानों के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा झूठा वायदा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार को कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता मुंहतोड़ जबाब देंगे। पीसीसी सदस्य राजन पाठक ने कहा जब सेवा दल मजबूत होगा तभी कांग्रेस पार्टी व देश मजबूत होगा। इस अवसर पर कामता प्रसाद सिंह, जनार्दन पाठक, जगदीश्वर दुबे, शिवराज दुबे, रमाकांत, विनोद पांडेय, गणेश शुक्ला, बृजेश द्विवेदी, सुरेश कोल, रामचरन पटेल आदि मौजूद रहे। इसी तरह से शहर कांग्रेस सेवा दल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर मुख्य संगठक सैयद मुमताज के नेतृत्व में रामबाग स्थित इमाम मार्केट में ध्वज वंदन किया गया। पूर्व विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष भगौती प्रसाद चौधरी ने ध्वज वंदन करते हुए देश के शहीदो के पति अपने श्रद्घासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दुबे, कमलेश दुबे, डॉ. मो. जुनेद अंसारी, छोटेखांन, अतहर अली, विजय सिंह, अनीस अहमद, कैलाशनाथ, अमिताभ पांडेय, जनार्दन पांडेय, इमरान अहमद, राज कुमार मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed