फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जनता को बताए कल्याणकारी योजनाएं

जनता को बताए कल्याणकारी योजनाएं

Sat, 11 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
जनता को बताए कल्याणकारी योजनाएं
अदलहाट। स्थानीय यूनियन बैंक परिसर स्थित हाल में भाजपा की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें कार्यकर्ताओं से कल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों को अवगत कराने की अपील की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की। उन्होंने कहा की सभी पदाधिकारी ईमानदारी से कार्य शुरू कर दें। केन्द्रीय जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को विस्तार से लोगों के बीच में बताया और कहा कि आप सभी सदस्यों को संगठन के प्रति समर्पित होना चाहिए। मतदान पुनर्गठन का कार्यक्रम चलेगा । 15 अगस्त को मंडल के हर बूथ पर 11 पौधे लगाए जाएंगे । एक- एक कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाएगा। पुन: 2019 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। बैठक में गोविंद श्रीवास्तव, शिवपूजन, सतवंत भारती, हरिचरन सिंह, जितेन्द्र बहादुर सिंह, अजय कुमार, आलोक श्रीवास्तव, लालमनी बियार, मुराहु बिन्द, पुष्पराजन गिरी, तारेलाल विश्वकर्मा, रमेश बहेलिया, रणजीत सिंह, अशोक सिंह, कल्पना, राजकुमार पांडेय, कुलदीप सिंह, भरत पटेल, सिद्धनाथ सिंह, रामचरन, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed