{"_id":"5b5b6a684f1c1b54208b58ac","slug":"171532717672-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हड़ताल पर रहेंगे निजी चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हड़ताल पर रहेंगे निजी चिकित्सक
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुुर। नेशनल मेडिकल कमीशन के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चिकत्सिक शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। सुबह छह बजे से शुरू होने वाली हड़ताल शाम छह बजे तक चलेगी। मेटरनिटी सेंटर समेत शहर के सभी निजी चिकित्सालय के बंद रहने के साथ ही डायग्नोस्टिक सेंटर भी बंद रहेंगे। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर 12 घंटे तक चलने वाली हड़ताल से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
संगठन के सचिव एसएन पाठक ने बताया कि शनिवार की सुबह नौ बजे से चिकित्सक केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और राज्यसभा सांसद रामसकल को ज्ञापन देंगे। हड़ताल को लेकर शुक्रवार को डा. एसएन विश्वकर्मा के बरियाघाट स्थित आवास पर बैठक हुई। इसमें संगठन के अध्यक्ष एके गर्ग, डा. सीपी सिंह, डा. पीसी वर्मा, डा. एसएन विश्वकर्मा, डा. अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
निजी चिकित्सकों की हड़ताल को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि मंडलीय अस्पताल, महिला अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में तैनात डाक्टर और स्टाफ को शनिवार को समय से अस्पताल पहुंचने का निर्देश दिया गया है। पूरा प्रयास होगा कि मरीजों को इलाज के परेशान न होना पड़े।