{"_id":"5b26a1274f1c1b634d8b7111","slug":"171529258279-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी ब्लाक पर वीडीओ के न होने पर श्रमिको ने मचाया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी ब्लाक पर वीडीओ के न होने पर श्रमिको ने मचाया हंगामा
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पंजीयन प्रार्थनापत्र जमा करने के लिए रविवार को सिटी ब्लाक मुख्यालय पहुंचे कई गांवों के श्रमिकों ने संबंधित गांव के ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों के मौजूद न रहने पर हंगामा किया। ब्लाक स्तर के किसी अधिकारी न रहने पर कई श्रमिक बगैर आवेदन पत्र जमा किए लौट गए।
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से निर्माण श्रमिकों के पंजीयन प्रार्थना पत्र जमा करने के लिए कैंप का आयोजन किया गया था। कैंप में श्रम विभाग के सहायक लेखाकार निखिल गिरि अन्य कर्मचारियों के साथ मौजूद थे। सिटी ब्लाक क्षेत्र के दर्जन भर गांवों के भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रमिक आवेदन लेकर पहुंचे थे। आवेदन पत्र पर संबंधित गांवों के ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों के हस्ताक्षर का कालम अधूरा होने के कारण वे आवेदन जमा नहीं किया गया। यह देख श्रमिक नाराज हो गए और हो हल्ला करने लगे। श्रमिकों का कहना है कि जब ब्लाक मुख्यालय पर ऐसे आयोजन किए गए तो फिर ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी क्यों नहीं आए। श्रमिकों का कहना है कि वे चिलचिलाती धूूप दूर-दराज से भाड़ा किराया लगाकर यहां आए लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इस मौके पर काजू, मठवा देेवी, सरिता, पार्वती, सुलाब, नरेन्द्र, श्यामू समेत इटवा, दुर्गापुर, वीरशाहपुर, कोहरा के देवरी, पतलुकिया के भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रमिक मौजूद रहे।
प्रभारी खंड विकास अधिकारी सिटी विजय दूबे ने कहा कि हम यहां पर नए आए हैं। जब श्रमिकों के लिए कैंप लगा है तो ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों को आना चाहिए था।