फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जनता की समस्याएं प्राथमिकता पर हो रही दूर: अनुप्रिया पटेल

जनता की समस्याएं प्राथमिकता पर हो रही दूर: अनुप्रिया पटेल

Mon, 04 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जनता की समस्याएं प्राथमिकता पर हो रही दूर: अनुप्रिया पटेल
मिर्जापुर। पठारी क्षेत्र के लोगों को अब पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। पठारी क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। सरकार के निर्देश पर ग्राम पंचायत निधि से टैंकर खरीद कर उससे जलापूर्ति की जा रही है। ये बातें केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने नगर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान से सोमवार को पानी के टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हैंडपंप व टैंकरों से पेयजल संकट दूर नहीं हो पाएगा। पर्याप्त जलापूर्ति के लिए वृहद कार्य योजना की जरूरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सभी विधायकों के साथ बैठक की थी जिसमें ग्रामीण इलाकों में पानी की व्यवस्था के लिए विशेष कार्ययोजना रखी गई थी। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है। मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य, मडिहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि टैंकरों से जलापूर्ति से लोगों को काफी सहूलियत होगी। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायतों की धनराशि से 139 ग्राम पंचायतों में टैंकर क्रय होगा। इनमें खरीदे गए 30 टैंकरों को सौंपा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिकता पर पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है। पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जल जलाशय अभियान पांच जून से शुरू हो रहा है। इसके तहत जिले में 505 तालाबों की एक साथ खोदाई की जाएगी। इस दौरान डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव, रमाकांत पटेल, रमाशंकर सिंह पटेल, श्यामसुंदर केशरी, नितिन विश्वकर्मा, डा. एसपी पटेल, उदय पटेल, शैलेश दूबे, हरि चरण सिंह, सुजीत सिंह, जवाहर लाल मौर्य, अभिषेक सिंह, हर्षित पटेल, सत्यनरायन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed