{"_id":"5afdc95d4f1c1b165e8b544b","slug":"171526581597-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक व शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक व शिक्षामित्र
Updated Thu, 17 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा गुरूवार को कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास खंड सिटी स्थित प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर बेदौली में रविंद्र कुमार वर्मा बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान नामांकित 164 के सापेक्ष 26 बच्चे मिले वहीं एमडीएम भी नही बन रहा था। प्रधानाध्यापक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर बेदौली में बच्चों की उपस्थिति काफी कम मिलने पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने का निर्देश दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरी में रतनचंद्र श्रीवास्तव गायब रहे। जबकि उपस्थिति पंजिका पर प्रमिला भारती और रतनचंद्र श्रीवास्तव का छह बजकर 30 मिनट पर ही हस्ताक्षर अंकित था। शमीम बानों ने बताया कि प्रमिला भारती द्वारा रतनचंद्र श्रीवास्तव का हस्ताक्षर बनाया जाता है। प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय वीरशाहपुर में नामांकित बच्चों के सापेक्ष नामांकन अधिक मिला। बच्चों की न्यून उपस्थिति और अनाज के दुरुपयोग पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय वीरशाहपुर में शिक्षामित्र राधिका और कुसुम देवी अनुपस्थित मिली। शिक्षामित्र का माह मई का वेतन रोकने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय किरतारतारा में बच्चों की उपस्थिति कम मिलने और एमडीएम में अनियमितता पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला समन्वयक एमडीएम रवींद्र मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन