फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अनुप्रिया ने अंबानी,बिड़ला से उद्योग लगाने की अपील की

अनुप्रिया ने अंबानी,बिड़ला से उद्योग लगाने की अपील की

Thu, 22 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया ने अंबानी,बिड़ला से उद्योग लगाने की अपील की
मिर्जापुर। लखनऊ में आयोजित इनवेस्टर्स समिट में जिले की सांसद और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने चाय के दौरान देश के बड़े उद्योगपतियों मुकेश अंबानी और कुमार मंगलम बिड़ला से मुलाकात कर मिर्जापुर में उद्योग लगाने की अपील की। उन्होंने बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला से आदित्य बिड़ला ग्रुप के रेणुकूट स्थित हिण्डाल्को की एक यूनिट मिर्जापुर जिले में लगाने की मांग की, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी से जिले की वर्तमान दशा की चर्चा करते हुए जिले में सीमेंट और कपड़ा आदि के क्षेत्र में इंडस्ट्री लगाने की बात कही। इस पर मुकेश अंबानी ने शीघ्र सर्वे के लिए अपनी टीम भेजने का आश्वासन दिया। अनुप्रिया पटेल ने अन्य उद्योगपतियों से मुलाकात कर पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने मां विंध्यवासिनी की नगरी की चर्चा करते हुए कहा कि यहां देश विदेश से श्रद्धालु आते रहते हैं ऐसे में इस शहर का विकास जरूरी है। कहा कि यह शांतिपूर्ण नगरी है यहां उद्योगों को लगाने के लिए बहुत जगह है। यहां विकास की तमाम संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed