{"_id":"5a46936c4f1c1b6a118bac27","slug":"171514574700-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों का हाथ पीले कराएगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों का हाथ पीले कराएगा प्रशासन
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला प्रशासन अब गरीब बेटियों का हाथ पीले कराएगा। गरीब माता-पिता को बेटियों की शादी की चिंता नहीं करनी होगी। सरकार की मंशा को मूर्त रुप देने के लिए जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे तैयारियों में जुट गए है। डीएम ने बैठक करके मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा किया। गरीब बेटियों का फरवरी माह में सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉकवार प्रत्येक बीडीओ को 30-30 गरीब कन्याओं का विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकरी ने कहा कि योजना के तहत पहली बार विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जोड़े पर खर्च 35 हजार रुपये का होगा। कहा कि सामूहिक विवाह में न्यूनतम 10 जोड़े होने चाहिए। कोई भी व्यक्ति गांव में गरीब दस परिवार के कन्याओं की शादी का ऑनलाईन आवेदन करा सकते है। योजना के लिए अभिभावक प्रदेश का मूल निवासी, निराश्रित, निर्धन, जरूरतमंद हो। आय गरीबी रेखा की सीमा के तहत होनी चाहिए। विवाह के लिए पुत्री की आयु 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के जोड़े को जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि विवाह के लिए निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांग जन की पुत्री अथवा दिव्यांग कन्या को प्राथमिकता दी जाएगी। कन्या व वर का आधार नंबर और उनके नाम से खाता होना अनिवार्य है। विवाह का आयोजन नगर निकाय, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, शासकीय, अर्द्घशासकीय, स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
नवविवाहित जोड़े को मिलेगा उपहार
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नव विवाहित जोड़े को सरकार उपहार भी देगी। नवविवाहित जोड़े को कपड़े, बिछिया, पायल, अलग अलग तरह के बर्तन और मोबाइल सहित कई तोहफे और गृहस्थी का साजो सामान दिया जाएगा। लाभार्थियों के खाते में 20 हजार रुपये सीधे दिए जाएंगे। साथ ही पांच हजार की धनराशि भोजन आदि पर व्यय किया जाएगा।
विज्ञापन