फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भवन निर्माण पूरा नहीं, एएनएम नियुक्त

भवन निर्माण पूरा नहीं, एएनएम नियुक्त

Sat, 28 Oct 2017 12:30 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
भवन निर्माण पूरा नहीं, एएनएम नियुक्त

विज्ञापन
जिगना। निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई विजयपुर का काम तीन वर्ष से अधिक समय से बंद है। कार्यदायी संस्था द्वारा वर्ष 2009 में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य आरंभ किया गया था जो अभी तक अधूरा पड़ा है ।बता दें कि पूर्व में जनपद के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव नवतेज सिंह ने दो बार निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को यथाशीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था, लेकिन आज तक स्थिति जस की तस है । वर्ष 2012 में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पद भी सृजित कर दिए गए और उसमे एक एएनएम की नियुक्ति भी कर दी गई है ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उपकरण आदि भी आकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जंग खा रहे हैं। सामान आदि रखने की जगह भी नही है। सर्रोई प्राथमिक स्वास्थ्य के प्रभारी डा.मुकेश कुमार का कहना है कि अस्पताल मे सामान रख लेने से जगह की काफी कमी हो गई है ।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंभ न होने से क्षेत्रीय मरीजों को मिर्जापुर इलाहाबाद या अन्यत्र ले जाना पड़ता है ।क्षेत्रीय लोगों द्वारा कई बार भवन निर्माण पूरा करा कर अस्पताल का संचालन कराने की मांग किया लेकिन जनता की मांग पर गौर नही किया जा रहा है ।जिला पंचायत सदस्य राजेश नारायण तिवारी, पार्वती पाल, सुरेश कुमार बिंद, रमाकांत के अलावा साहबलाल शुक्ल, राकेश मिश्र, ओमप्रकाश दुबे, हरषू दुबे सहित कई लोगों ने जिलाधिकारी व मंडलायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अधूरे अस्पताल भवन को पूर्ण कराकर अस्पताल संचालित कराने की मांग किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed