फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   स्वयं सहायता समूहों को बनाए कारगर: संयुक्त आयुक्त

स्वयं सहायता समूहों को बनाए कारगर: संयुक्त आयुक्त

Mon, 25 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूहों को बनाए कारगर: संयुक्त आयुक्त

विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन में संयुक्त आयुक्त पीएन वर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास कार्यों की समीक्षा किया गया। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन को प्रभावी और कारगर बनाएं, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा सके। छानबे ब्लॉक के मैनेजर द्वारा सही जवाब नही देने पर सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया।
संयुक्त आयुक्त ने कहा कि एनआरएलएम से महिलाओं के जीवन स्तर में काफी सुधार आया है। महिलाओं के समूहों उनके जीवन में आमूलचल परिवर्तन किया है। उन्होंने बीडीओ, एडीओ, सीआरपी आदि को निर्देश दिया कि महिला समूहों के रिवांल्विंग फंड तथा सीआईएफ का लाभ दिया जाए। इसके बाद उन्होंने विकास खंड छानबे के कोलना गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की महिलाओं के साथ बैठक करके समीक्षा किया। बैठक में पीडी हरिचरण सिंह, एनआरएलएम डीसी संजय पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
स्टॉल नही लगाने पर जताई नाराजगी
संयुक्त विकास आयुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे की साथ बैठक में विकास कार्यो की चर्चा की। अंत्योदय मेले में सभी विभागों द्वारा स्टॉल नही लगाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताया। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा योजनाओं संबंधी स्टाल नही लगाने से ग्रामीणों की जानकारी नही मिल पा रही है। डीएम ने कहा कि स्टॉल नही लगाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed