फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भाकपा माले ने वन रेंजर के खिलाफ किया प्रदर्शन

भाकपा माले ने वन रेंजर के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 05 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
भाकपा माले ने वन रेंजर के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मिर्जापुर। भाकपा माले ने वन रेंजर हलिया के विरुद्घ सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वन रेंजर ने महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की है। कुछ को पैसा लेकर छोड़ने व कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने जिलाधिकारी पत्रक सौंप कर रेंजर के खिलाफ कार्रवाई करने व घरों को उजाड़ने से बचाने की गुहार लगाई।

भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ता वन रेंजर हलिया भाष्कर पांडे की शिकायत लेकर सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वन रेंजर भाष्कर पांडे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि रेंजर ने गरीब व असहाय लोगों को जबरन पकड़ कर उन पर फर्जी मुकदमेे लगा कर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। माले कार्यकर्ताओं ने रेंजर द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि थानों से लेकर तहसील तक प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि दो माह पूर्व पार्टी की महिला कार्यकर्ता जीरा भारती को दबंगों द्वारा भरे बाजार में अर्धनग्न करके मारा पीटा गया, जिसकी सूचना यूपी 100 को देने के बाद थाने पर भी लिखित में तहरीर दी गई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई। इसी तरह पार्टी कार्यकर्ता ओमप्रकाश भारती को भी घोटालों के विरुद्घ आवाज उठाने की सजा फर्जी मुकदमा थोप कर दी गई। ग्राम सभा कोटवां पांडे, दांती बेला व हरौड़ा में कई वर्षों से रह पार्टी के लोग रहे हैं। जिसमें लगभग 250 घरों में लोग बसे हुए हैं। 500 की आबादी में सरकारी हैंडपंप, सड़क, विद्युतीकरण के साथ साथ सरकारी आवास की सुविधा प्रदान की गई है, लेकिन सभी लोगों को भू-माफिया चिन्हित कर उन्हें उजाड़ने की सूचना दी गई है। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग किया की, मामले की जांच करा कर उसे उजड़ने से बचाएं। यदि उन्हें हटाया जा रहा है तो उनको रहने की व्यवस्था की भी मांग की। प्रदर्शन करने वालों में ओमप्रकाश भारती, जीरा भारती, सुरेश कोल, नंदलाल भारती, राजेंद्र भारती, नागेंद्र कुमार, रीता जायसवाल, श्यामबली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed