{"_id":"596918ad4f1c1b9c4c8b4572","slug":"171500059821-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी क्षेत्र में ईपीओएस मशीन से ही बंटेगा अनाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी क्षेत्र में ईपीओएस मशीन से ही बंटेगा अनाज
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्य सचिव राजीव कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिग के जरीए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अनाज वितरण, आधार कार्ड फीडिंग आदि की बिंदुवार समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान निलंबित, निरस्त और रिक्त कोटे की दूकानों को नियुक्त करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि शहरी क्षेत्र में 20 तक ईपीओएस मशीन से ही अनाज का वितरण किया जाए। लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
मुख्य सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के राशन कार्डो का सत्यापन गुुणवत्तापूूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। जिससे किसी भी गांव में कोई गरीब आदमी योजना से वंचित नहीं रह पाए। साथ ही कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल नहीं रहे। जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के पांच प्रतिशत ग्राम पंचायतों की सूची का रैंडम आधार पर पुन: सत्यापन करा लें, जिससे गुणवत्ता की जांच हो सके। यदि कोई कमी मिलती है तो संबंधित कर्मचारी के विरूद्घ कार्रवाई की जाए। मुख्य सचिव ने सख्त निर्देश दिया कि शहरी क्षेत्र के नगर पालिका और नगर पंचायतों में राशन कार्डधारकों को वितरण कार्य ईपीओएस मशीन द्वारा आधार के आधार फीडिंग के बाद ही कराया जाए, जिसमें 15 जुलाई से 20 जुलाई तक वितरण कार्य मशीन से ही होगा। ऐसे कार्डधारक जिनका अंगूठा मशीन में नही आ रहा अथवा सही फीड नहीं है, उनको 21 तारीख के बाद वितरण सर्तकता समिति के सदस्यों की निगरानी में किया जाए। कोटेदारों को डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि 20 जुलाई तक ईपीओएस मशीन से ही अनाज वितरण कराए। ईपीओएस मशीन से अनाज वितरण नहीं करने पर कार्रवाई होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल, डीएम विमल कुमार, उपायुक्त खाद्य अखिल कुमार सिंह, ज्वाइँट मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार पांडेय, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पूर्ति निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। डीएम ने पूर्ति निरीक्षक विनीत पांडेय को तहसील सदर के विकास खंड कोन, विकास सोनकर को सदर के मझवां व नगर पंचायत कछवा, काशी नाथ को विकास खंड लालगंज, प्रधान सहायक कामिल को लेखा अनुभाग व संबद्घ पूर्व आवंटित सभी कार्य, सुरेश कुमार को प्रवर्तन अनुभाग व संबद्घ अन्य पूर्व आवंटित कार्य, मनीष कुमार को तहसील मड़िहान और चुनार के विकास खंड राजगढ़ और चुनार अंश का कार्य, आशीष शर्मा को तहसील सदर के लिपिकीय कार्य और सोनू कुमार यादव को रेंट कंट्रोल एवं संबद्घ तहसील लालगंज के लिपिकीय कार्य की जिम्मेदारी सौंपा है।