फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   17 people sick due to food poisoning in mirzapur treatment is going on platform due to shortage of beds in hospital

मिर्जापुरः फूड प्वाइजनिंग से 17 लोग बीमार, अस्पताल में बेड की किल्लत से चबूतरे पर चल रहा इलाज

Thu, 23 Sep 2021 12:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Sep 2021 12:43 PM IST
सार

मिर्जापुर के हलिया क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग के कारण 17 लोग बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि तेरहवीं में खाना खाने के बाद सभी लोगों की हालत बिगड़ी। स्थानीय अस्पताल में बेड की कमी के कारण कई लोगों का उपचार पेड़ के नीचे चबूतरे पर शुरू किया गया। 

विज्ञापन
17 people sick due to food poisoning in mirzapur treatment is going on platform due to shortage  of beds in hospital
बेड की किल्लत से चबूतरे पर चल रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के एक कस्बे में फूड प्वाइजनिंग के कारण 17 लोगों के बीमार होने की खबर है। बताया जा रहा है कि तेरहवीं संस्कार में भोजन करने के बाद सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए। लगातार उल्टी-दस्त से हालत बिगड़ी तो परिजन आननफानन उपचार के लिए स्थानीय  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां बेड की संख्या कम होने के कारण पेड़ के नीचे चबूतरे पर उपचार शुरू किया गया। 

विज्ञापन


हलिया थाना क्षेत्र के सोनकर बस्ती में उमाशंकर सोनकर के पिता की तेरहवीं 20 सितबंर को थी। जिसमें बस्ती निवासी सहित कई रिश्तेदार शामिल हुए। भोजन करने के बाद से लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। पहले लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


बुधवार शाम को बस्ती के विकास( 8), कोमल (36), पिंटू (30), छोटे(18), अनीष(8), सोनू (7), प्रियांशु(6), दिवानी(9), चंद्रप्रकाश (9), सूरज सोनकर(18), लालजी(8), संदीप(7), रामू(12), सुमन(4), सोनू(8), विशाल(8), मोनू (7) को उल्टी-दस्त शुरु हो गई। जिसके बाद परिजनों ने आननफानन सभी को उपचार के लिए रात्रि में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए जहां सभी का उपचार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

17 people sick due to food poisoning in mirzapur treatment is going on platform due to shortage  of beds in hospital
बेड की किल्लत से चबूतरे पर चल रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुरुष के लिए सात बेड ही उपलब्ध होने से अन्य लोगों को इमरजेंसी वार्ड सहित पांच लोगों का उपचार परिसर के चबूतरे पर किया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि जानकारी के मुताबिक, तेरहवीं का खाना खाकर सोनकर बस्ती के लोग फूड प्वायजनिंग की चपेट में आए हैं।  सभी का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed