{"_id":"666a103fc2874b7ba70bc9d9","slug":"17-injured-as-magic-van-full-of-baraatis-overturns-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-117514-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बरातियों से भरी मैजिक पलटने से 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बरातियों से भरी मैजिक पलटने से 17 घायल
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के सेंटर मोड़ पर बुधवार को दोपहर में बरातियों से भरी मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में मैजिक में सवार 17 लोग घायल हो गए। घायलों का पीएचसी और निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। उधर, वाहन पलटने के बाद चालक फरार हो गया।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा पहाड़ी गांव से रामविलास की बरात प्रयागराज के हंडिया गई थी। बुधवार को 25 से 30 बराती मैजिक में सवार होकर ददरा पहाड़ी लौट रहे थे। रास्ते में संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के सेंटर मोड़ पर तेज रफ्तार मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में मैजिक में सवार महेंदर (19) निवासी पतरखुरा राजगढ़, मनोज (19) निवासी लालपुर मड़िहान, विजुल (25) निवासी पहिती मड़िहान, राजेंदर (30), अर्जुन (10), बबुंदर (25), रामऔतार (16), राम विलास (18), जितेंद्र (10), दिलबहार (18) निवासी ददरा पहाड़ी राजगढ़, आशीष (15) निवासी दुवास सोनभद्र, सुरेंदर (35) निवासी पचोखरा मड़िहान, रमेश (26) निवासी खुटहा मड़िहान समेत 7 लोग घायल हो गए। घायलों का आरोप था कि चालक ने दीपनगर में रुककर जमकर शराब पी। वह नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। इसके चलते घटना घटी। उधर, मैजिक पलटते ही चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची संतनगर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पटेहरा पीएचसी भेजवाया। कुछ घायलों का दीपनगर के एक निजी अस्पताल में भी उपचार किया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. अभिषेक जायसवाल ने बताया कि रमेश की हालत गंभीर थी। जिसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया है। बाकी सभी का उपचार किया जा रहा है।