{"_id":"5cd0893dbdec22072b5a4d83","slug":"161557170493-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने गई महिला लेखपाल ने लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच करने गई महिला लेखपाल ने लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चील्ह। स्टांप ड्यूटी की जांच करने सारापट्टी गांव पहुंची महिला लेखपाल ने कुछ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने की तहरीर दी है।
रजिस्ट्री कराई संपत्ति में स्टांप पेपरों के जांच सिलसिले में सोमवार को जब महिला लेखपाल अपने सीनियर के साथ सारीपपट्टी स्थित भू-मालिक के घर पहुंची तो भू मालिक अभद्रता व गाली गलौज के साथ ही मारपीट करने लगा। हुए घटना में उसकी मोबाइल भी छीन लिए गए। बचाव में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह समझा-बुझाकर महिला को मोबाईल वापस कराया। महिला लेखपालों ने चील्ह थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।