{"_id":"5b50d0584f1c1b6f668b45f3","slug":"161532022872-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरे से होगी बरियाघाट पर निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरे से होगी बरियाघाट पर निगरानी
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सावन मास को लेकर तैयारियों की समीक्षा किया। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण यात्रा के दौरान कावंरियों को जिला प्रशासन द्वारा पूरी सुविधा प्रदान किया जाए। गंगाघाटों पर निगरानी के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बरियाघाट में भीड़ अधिक होने के कारण ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। सावन मास में बिना अनुमति के जनपदीय अधिकारी जिला मुख्यालय नही छोड़ेंगे।
जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी विन्ध्याचल सिंह कुशवाहा और डीपीआरओ चुरन राम जायसवाल को निर्देश दिया कि कांवरियों को पानी आपूर्ति के लिए टैंकर की व्यवस्था करेंञ। कावंरियों के लिए बेलहरा मोड, कोटवा, सिरसी मोड़, तहसील मड़िहान, जमुई, कलवारी, मड़िहान बाजार पर कांवरियों का विश्राम स्थल बनाया जाएगा। इन शिविरों मेंचिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को निर्देश दिया कि नगर के पंचमुखी महादेव मंदिर, बरियाघाट, इमलहा महादेव, बुढ़ेनाथ मंदिर, शिवमंदिर गणेशगंज, विन्ध्याचल और कंतित स्थित शिव मंदिरों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा प्रबंध किया जाए। गंगा घाटों पर गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेटिंग कराने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राजितराम प्रजापति, सीआरओ एमए अंसारी, एसडीएम सदर सविता, चुनार अविनाशचंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।