{"_id":"5b22ae9d4f1c1bf66e8b8116","slug":"161528999581-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पैदल गश्त कर फिट रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पैदल गश्त कर फिट रहने का दिया संदेश
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मार्च करते पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक आाशीष तिवारी ने नगर क्षेत्र में किया पैदल गश्त लोगों को स्वस्थ रहने व भाईचारे के साथ ईद पर्व मनाने हेतु जागरूक किया। साथ ही शांति पूर्वक ईद का त्योहार मनाने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पांच किमी पैदल गश्त करते हुये स्वस्थ रहने व शान्तिपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें थानों/कार्यालयों के समस्त पुलिस अधिकारी ने शिरकत की। इसी प्रकार नगर क्षेत्र में अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पाण्डेय, थाना प्रभारी कोतवाली कटरा संतोष कुमार सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली शहर अरूण कुमार सिंह, पीआरओ मधूप कुमार सिंह, मीडिया सेल प्रभारी विश्वज्योति राय, प्रभारी यातायात वैभव सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों का हाल-चाल लिया तथा उन्हें स्वस्थ रहने के लिये नियमित एक्सरसाईज व योगा करने हेतु जागरूक किया तथा जनमानस को शान्तिपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ ईद पर्व मनाये जाने का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने भी एसपी का खुले दिल से स्वागत किया तथा ईद पर्व को भाईचारे के साथ मनाने व नियमित एक्सरसाईज करते हुये स्वस्थ रहने का वायदा किया।