फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आंधी के दौरान गंगा की लहरों में फंसकर डूबा बाराती, मौत

आंधी के दौरान गंगा की लहरों में फंसकर डूबा बाराती, मौत

Mon, 30 Apr 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
आंधी के दौरान गंगा की लहरों में फंसकर डूबा बाराती, मौत
जिगना। थाना क्षेत्र के भिलगौर घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान आई आंधी के चलते एक बाराती की लहरों में फंसने से डूबकर कर मौत हो गई। शोरगुल सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से करीब चार घंटे बाद शव को घटना स्थल से करीब दस मीटर की दूरी पर बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सतना जनपद अंतर्गत अमरपाटन थाना क्षेत्र के तेवधारी गांव निवासी सत्यदीप सिंह का 18 वर्षीय पुत्र रोहन सिंह मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र स्थित भिलगौर गांव से रविवार को आई बारात में आया था। वह भिलगौर गांव निवासी रमेश सिंह की लड़की की शादी में शामिल होने के बाद सोमवार की सुबह कुछ बारातियों के साथ भिलगौर घाट पर गंगा नदी में नहाने चला गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे रोहन गंगा में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक आई आंधी के चलते लहरों में फंसकर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घाट पर मौजूद लोग जब आंधी समाप्त हुुई तो रोहन की खोजबीन करने लगे। उसके नहीं मिलने पर शोरगुल करने लगे। युवक के गंगा में डूबने की खबर लगते ही बारातियों व घरातियों में मायूसी छा गई। हंसी खुशी का माहौल गमगीन हो गया। जिगना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के तेवधारी गांव निवासी इकलौते चिराग के गंगा में डूबकर हुई मौत से परिवार में मातम छा गया। मां-बाप बेटे की मौत की खबर सुनते ही अचेत हो गए। कहा कि बार-बार ननिहाल वालों के रोकने के बावजूद रात वह नहीं रुका। अगर वहां रुक गया होता तो उसकी मौत नहीं होती। भिलगौर गंगा घाट पर गंगा नदी में डूबे रोहित कुमार सिंह उर्फ रोहन 18 वर्ष मां बाप का इकलौता बेटा था। उसकी ननिहाल भी इसी थाना क्षेत्र के बागजोरावर खैरा निवासी जयराम सिंह के यहां है । शाम को युवक ननिहाल भी गया था। ननिहाल के लोग रात में रोक भी रहे थे लेकिन वह नहीं रुका। काल ने उसे दोबारा बारात में बुला लिया। घटना की सूचना मिलते ही ननिहाल में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि तेवधरी से ही इस क्षेत्र के कोलेपुर व भिलगौर में बारात आई थी। दोनों बारात में उसने अपनी उपस्थिति दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed