फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   वेतन बढ़ोतरी को अमीनों का धरना प्रदर्शन

वेतन बढ़ोतरी को अमीनों का धरना प्रदर्शन

Wed, 17 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
वेतन बढ़ोतरी को अमीनों का धरना प्रदर्शन
सदर तहसील परिसर में धरना देते अमीन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के बैनर तले राजस्व संग्रह अमीनों ने मंगलवार को सदर, मड़िहान, लालगंज और चुनार तहसील परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। संग्रह अमीनों ने प्रमुख सचिव राजस्व को संबोधित 11 सूत्री मांगपत्र एसडीएम को सौंपा। इसमें ग्रेड वेतन में वृद्धि, पदोन्नति की पुरानी व्यवस्था बहाल करने, पदनाम बदलने और मोटर साइकिल भत्ता देने की मांग की।
विज्ञापन

सदर तहसील में धरना सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष इंद्रमणि तिवारी ने कहा कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ देने की व्यवस्था सेवा नियमावली में की जाए। संवर्ग का ग्रेड वेतन 5200-20200 ग्रेड वेतन 2000 से बढ़ा कर 2800 किया जाए। उन्होंने पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नत वेतनमान का लाभ देने की मांग की। उपाध्यक्ष प्रदीप दूबे ने कहा कि संवर्ग की पदोन्नति व्यवस्था पहले की तरह की जाए। संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए। अनिल कुमार सोनकर ने कहा कि एसडीएम स्तर पर मासिक व डीएम स्तर पर त्रैमासिक बैठक की जाए। इस दौरान श्यामधर तिवारी, विजय शंकर दूबे, हरेंद्र दूबे, महेश सोनकर, सूरज सोनकर, कन्हाई राम मौर्य, सुनील मधुकर, चंद्रमणि त्रिपाठी, मो. इलियास बेग, मुकेेश बिंद, महबूब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मड़िहान में अमीन संघ अध्यक्ष नूर मोहम्मद के नेतृत्व में 11 सूत्री मांग को लेकर धरना दिया। प्रमुख सचिव राजस्व विभाग को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी को सौंपा। अमीनों के प्रति नीतियों के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान महामंत्री शिवकुमार यादव, मीरा देवी, त्रिभुवनधर मिश्रा, आदित्य तिवारी, लक्ष्मण सिंह, शिवनरेश दूबे, संजीव पांडेय, कुबेर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनार संवाददाता के अनुसार राजस्व संग्रह अमीन संघ के आवाहन पर तहसील इकाई चुनार के सदस्यों ने 11 सूत्री मांगो को लेकर तहसील परिसर में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया। संघ के सदस्यों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ देने की मांग की। धरना प्रदर्शन में अमीन संघ के अध्यक्ष मंगला सिंह, रामअवध, राजेन्द्र प्रताप नारायण सिंह, राजेन्द्र प्रसाद भारती, जय सिंह, सुभाष चंद्र, रमेश चन्द्र पांडेय, जय नाथ, अमर ज्योति, बृजकिशोर, पुनीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। लालगंज संवाददाता के अनुसार तहसील इकाई के सदस्यों ने मांगों के समर्थन में जम कर नारेबाजी की। इस दौरान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मंत्री बालचंद्र यादव, दीपक श्रीवास्तव, अशोक शर्मा, सालिक पांडेय, संतराज बिंद, रविंद्र शुक्ला, राजेंद्र तिवारी, पन्नालाल, राजकुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed