{"_id":"5a26e61f4f1c1b9f678bf8c4","slug":"161512498719-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का खुलासा करने में पुलिस नाकाम, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का खुलासा करने में पुलिस नाकाम, ग्रामीणों में आक्रोश
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के पसही-बबुरी मार्ग पर रविवार को पैथोलॉजी संचालक से तमंचे के बल पर हुए लूट की घटना के दो दिन बाद भी पुलिस खुलासा करने में नाकाम रही है। दिनदहाड़े हुए लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। गांव के लोग भय के कारण रास्ता बदलकर जा रहे हैं। घटना का खुलासा व लूटेरों की गिरफ्तारी न करने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
बता दें कि नरायनपुर क्षेत्र के बघेड़ी गांव निवासी मनोज कुमार बबुरी में पैथोलॉजी सेंटर चलाते है। दो दिन पूर्व वह दोपहर में घर से सेंटर की ओर जा रहे थे कि पसही गांव के पास पसही बबुरा मार्ग मेें बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे के बल पर सोने की चेन, सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन एवं ढाई हजार रुपए नगद लूट लिया था। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश बबुरी की तरफ भाग गए थे। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में आज भी दहशत बना है। ग्रामीण रात्रि के समय रास्ता बदलकर जाने को मजबूर हैं। एक सप्ताह पूर्व भी मुरेराडीह में अजय गुप्ता से लुटेरों ने लाखों रूपये की छीनैती की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा महीनों पहले खेमईबरी में चार घरों में पंद्रह लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस उसका भी खुलासा नहीं कर सकी है। क्षेत्र में हो रहे घटनाओं का खुलासा न करने से पुलिस के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में आए दिन लूट की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन पीड़ित पर दबाव बनवा रही है कि मामले को रफा दफा किया जाय। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के नाकामी से क्षेत्र में आए दिन घटनाएं बढ रही हैं। पुलिस अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाह बनी सो रही है। कई थानाध्यक्ष आए लेकिन चोरी का मामले का खुलासा करने के बजाय ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। पुलिस की लापरवाही का नतीजा है कि अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। लूटेरों की तलाश में पुलिस कई स्थानों पर दबिश दी है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पकड़ कर पूछ ताछ कर खानापूर्ति कर रही है। पुलिस पानी पर लाठी पीट रही है।