{"_id":"5a26e6164f1c1b9e678bfdd8","slug":"161512498710-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र चालू कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र चालू कराने की मांग
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर। जमालपुर में धान क्रय केंद्र आज तक चालू नहीं हो पाया है। इससे इलाके के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने के बावजूद अधिकारी क्रय केंद्र को चालू नहीं करवा रहे हैं।
किसान यूनियन के नेता श्रवण कुमार सिंह की अध्यक्षता में खरीद समस्या को लेकर मंगलवार की दोपहर बैठक हुई। इसमें जमालपुर केंद्र को खोलवाने की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि जमालपुर क्षेत्र में कुल आठ क्रय केंद्र खोले जाने हैं। इसमें से सात केंद्र चल रहे है। जमालपुर केंद्र बंद है। सबसे अधिक धान की खरीद इसी क्रय केंद्र पर होती रही है। यह नजदीक भी है। मगर इसके बंद होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होेंने दो दिन में धान खरीद नहीं शुरू होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। विजय कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारी जान बूझकर किसानों को परेशान कर रहे है, बिचौलिए के माध्यम से धान खरीदना चाहते है। इस दौरान मनीष तिवारी, राजेश कुमार, विनय, राकेश कुमार, अमित, विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। क्रय केंद्र के प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस केंद्र पर कोई मिलर नहीं है, जिससे खरीद नहीं हो पा रही है।