{"_id":"59de6d4d4f1c1b78548b6d67","slug":"161507749197-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग शिविर में कराया गया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग शिविर में कराया गया योगाभ्यास
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। पतंजलि योग समिति एवं विंध्य योग समिति सेवाधाम के संयुक्त तत्वावधान में आईटीआई परिसर में चल रहे योग शिविर का बुधवार को समापन हुआ। समापन के अवसर पर योगाचार्य ज्वाला सिंह ने लोगों को येगाभ्यास कराते हुए उसके लाभ के बारे में बताया। इस दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, स्ट्रेस, आर्थराइटिस गठिया आदि बीमारियों के लिए योगासन व प्राणायाम कराया गया।
योगी भोलानाथ ने गीत के माध्यम से लोगों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। आपके अंदर अपार उर्जा व शक्ति का श्रोत छुपा हुआ है, जिसे योग व प्रणायाम से जगाया जा सकता है। एसके वर्मा ने युवाओं को सावधानी पूर्वक, धैर्यपूर्वक व ईमानदारी से कार्य करने का सुझाव दिया। घनश्याम सिंह ने स्त्री व पुरूष दोनों को सृजनात्मक बताते हुए हर क्षण प्रसन्न रहने को कहा। संदीप आर्या ने कहा कि प्रतिदिन योग करने वाला व्यक्ति आंतरिक दरिद्रता से मुक्त हो जाता है। इस अवसर पर मेजर शिवराम सिंह, प्रमोद कुमार, अमित सिंह, आशीष कुमार, गौरव, सत्येंद्र, यदुवेंद्र, विपिन, महेश, अभिषेक, आरती, रेनू, रागिया, प्रिया, अनुपमा, प्रियांशी, दिव्यांशी, स्नेहा आदि उपस्थित रहे।