{"_id":"59d3de854f1c1bb8538b5a01","slug":"161507057285-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगद्दी पर विराजे प्रभु श्री राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगद्दी पर विराजे प्रभु श्री राम
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार ।श्री राघवेंद्र रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही 21 दिवसीय रामलीला के 20 वीं निशा चारों भाईयों के मिलन की लीला दिखाई गई। इसके उपरांत सोमवार की रात श्रीराम का राज्याभिषेक व राजगद्दी का मंचन किया गया। लीला में अयोध्या नगरी के रूप में रामलीला मंच को भव्य फूल मालाओं से सजाया गया था। राजगद्दी की लीला में प्रतिदिन लीला मंचन को देखने आने वाले लीला प्रेमी शामिल हुए।
लीला कमेटी के लोगों ने राजगद्दी पर विराजमान श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व माता जानकी सहित हनुमान जी को तिलक लगा कर सभी देवताओं का आशीर्वाद लिया। श्री राम के राजगद्दी पर बैठते ही लीला प्रेमियों के जयकारे से नगर गुंजायमान हो उठा। इस दौरान भजन संध्या का आयोजन भी किया गया था। जिसमें कलाकारों ने अपने भजन व झांकियों की मनोहारी प्रस्तुति दी। झांकियों में राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, हनुमान जी एवं काली तांडव की झांकी मुख्य रही। सारी रात लीला प्रेमी भक्ति रस में डूब कर कार्यक्रम का आनंद उठाते रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष चन्द्रहास गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, अविनाश अग्रवाल, अनिल गुप्ता, रामआसरे दास, रामजी साहू, शिशिर पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर नगर पंचायत कछवां में व्यापार मंडल के तत्वावधान में राम भरत मिलाप का मेला संपन्न हुआ। मेले का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया। विशिष्ट अतिथि नीलरतन पटेल नीलू भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के संरक्षक लक्ष्मीकांत ने किया। इस दौरान अजय कुुमार उपाध्याय, वंदना, हेमा आदि मौजूद रहे।