{"_id":"59b436d74f1c1be27f8b572b","slug":"161504982743-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी सूख रहे किसानों के धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी सूख रहे किसानों के धान
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। सूखे की मार झेल रहे किसानों ने शनिवार को जिलाधिकारी को पत्रक देकर नहर खोलवाने की मांग की। कहा कि आधा दर्जन से अधिक गांव के किसान के खेतों में दरार पड़ गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि उसका राजवाहा का रोस्टर 15 दिनों के स्थान पर आठ दिन कर दिया गया है। उन्होंने राजवाहा से पानी टेल तक पहुंचाने कि मांग की है।
सिरसी नहर से निकली उसका राजवाहा नहर को खोलवाने व खेतों की सिचाई के लिए टेल तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर आधा दर्जन गांव के किसानों ने शनिवार को जिलाधिकारी को पत्रक देकर अपनी पीड़ा बताई। किसानों ने डीएम से नहर को पूरी क्षमता के साथ चलाने की मांग की। कहा कि उसका राजवाहा टेल पर खैरा कलां, अमहां, कोहड्ड, पूरा काशीनाथ आदि गांव के किसानों के खेतों में पानी के अभाव में दरार पड़ गया है। धान की फसलें सूखने की कगार पर हैं। किसान मंहगे बीज व खाद लेकर कड़ी मेहनत करके धाना की बोआई व रोपाई की है। सूख रही फसलों को देखकर किसान चिंतित हैं। किसानों ने पत्रक में आरोप लगाया कि इससे पूर्व राजवाहा का रोस्टर 15 दिन का होता था लेकिन वर्तमान में आठ दिन कर दिया गया है। आठ दिन में खेतों की सिंचाई होना असंभव है। उसका राजवाहा में दो माईनर निकली है लेकिन दोनों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। किसानों ने अवैध गुलाबे व अवैध कटिंग के कारण पानी टेल तक न पहुंचने का आरोप लगाया। उन्होंने जिलाधिकारी से दस सितंबर को नहर खोलवाकर टेल तक पानी पहुंचाने का अनुरोध किया।