{"_id":"596bb9d44f1c1baf4c8b488c","slug":"161500232148-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में तीन सौ मरीजों का किया गया परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में तीन सौ मरीजों का किया गया परीक्षण
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। श्री अग्रवाल सेवा समिति की ओर से रविवार को जोड़-प्रत्यारोपण परामर्श शिविर नगर के तुलसी चौक स्थित तुलसी भवन में आयोजित किया गया। शिविर में आए करीब तीन सौ मरीजों का परीक्षण अहमदाबाद से आए डॉ. अमित रिहारिया व जबलपुर से आए डॉ. अतुल सिंह व उनके सहयोगियों द्वारा किया गया। परीक्षण के उपरांत मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी व संतोष गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर का संचालन समिति के मंत्री आनंद अग्रवाल ने किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राहुल गर्ग, पीयूष अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, श्रीप्रकाश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, श्रीप्रकाश, राजेश सिंघानियां, राजेंद्र अग्रवाल, रविंद्र कुमार अग्रवाल, ध्रुव अग्रवाल, आनंद पकाश आदि उपस्थित रहे।