{"_id":"596282254f1c1b842e8b47af","slug":"161499628069-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमान्य स्कूलों के खिलाफ शुरु हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमान्य स्कूलों के खिलाफ शुरु हुई कार्रवाई
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमालपुर। अमान्य स्कूलों के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी के सख्त रुख को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों ने कार्रवाई शुरु कर दिया है। विकास खंड जमालपुर में संचालित हो रहे 38 अमान्य स्कूलों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरु हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज यादव ने अमान्य स्कूलों को नोटिस भेेज कर अमान्य स्कूलों का संचालन तत्काल बंद करने को कहा है। अन्यथा स्कूल प्रबधंन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। बीईओ ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का नाम लिखाते समय मान्यता की पुष्टि अवश्य कर लें।
विकास खंड जमालपुर में सनराइज पब्लिक स्कूल खेमई बारी, कात्यानी शिक्षण संस्थान रानीबा, न्यू विजन पब्लिक स्कूल मठना, जयहिंद कावेंट स्कूल जफरपुरा, ओम जय मां शिवमूर्ति देवी शिक्षण संस्थान लोहरानपुर, शहीद ए आजम भगत सिंह जूनियर हाई स्कूल शेरवां, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बहादुरपुर, रमवंती शिक्षण संस्थान, दी मून पब्लिक स्कूल जमालपुर, नेशनल पब्लिक स्कूल विक्सी, मां वैष्णो विद्या मंदिर शेरवां, शिवम बाल विद्या मंदिर सिकंदरपुर, बाल विकास शिक्षण संस्थान ओड़ी, जेएस मेमोरियल, स्वामी विवेकानंद उच्च प्राथमिक विद्यालय, ईश्वरी शिक्षण संस्थान दौलताबाद, हंस वाहिनी बाल विद्या मंदिर विक्सी, श्री कृष्णा बाल विद्या मंदिर, आदर्श बाल विद्या निकेतन हनुमानपुर, शांति निकेतन स्कूल हरदी सहजनी, लक्ष्मी शंकर पब्लिक स्कूल धारा, किरन शिक्षण संस्थान मानिकपुर, एम्स पब्लिक स्कूल जोगवा, जिनियस चिल्ड्रेन एकेडमी, आर्दश बाल शिक्षा समिति गोगहरा, महाराजा पब्लिक स्कूल रानीबाग और विकास शिक्षण संस्थान को नोटिस जारी किया गया है। बीईओ मनोज यादव ने कहा कि कुछ स्कूलों के मान्यता की संस्तुति की गई है, लेकिन बिना मान्यता के संचालन तत्काल बंद किया जाए।
विज्ञापन