फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   158 couples married in the Chief Minister's mass marriage

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में इक दुजे के हुए 158 जोड़े

Wed, 24 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
158 couples married in the Chief Minister's mass marriage
लालगंज। स्थानीय कस्बे में स्थित बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्रोच्चारण के बीच 158 जोड़ों ने शादी के सात फेरे लिए। समारोह में लालगंज, हलिया,छानबे विकास खंड के गरीब, निराश्रित, दिव्यांग, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, विधवाओं के लड़के-लड़की शामिल हुए।
विज्ञापन

विवाह समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके क्षेत्रीय विधायक राहुल प्रकाश कोल ने किया। उन्होंने कहा कि यह पवित्र बंधन जन्म- जन्मांतर तक कायम रहेगा। कहा कि गरीब और विधवाओं के बच्चों को वैवाहिक सपनों का सजाने का सुअवसर रहा। एसटी एससी आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीराम कोल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग, निराश्रित व दिव्यांग जनों की शादी कराने के लिए प्रदेश सरकार ने जो कार्य किया है, वह बहुत ही महत्वपूर्ण और जन हितकारी र्का है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए प्रत्येक जोड़े के लिए 51 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित है। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे नए जीवन में प्रवेश करें। इसलिए सरकार ने गरीबों के लिए इस वैवाहिक समारोह का आयोजन किया है। संचालन जयप्रकाश उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में लालगंज तहसील के विकासखंड हलिया व लालगंज व छानबे से कुल 158 जोड़ों की शादी कराई गई। कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति, निराश्रित , बेसहारा, दिव्यांग जनों को समारोह में शामिल किया गया था। समारोह में जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश दुबे, प्रमुख नरेंद्र गिरी, डीसी मनरेगा , ग्राम विकास अधिकारी श्यामधर तिवारी, विश्वेश सिंह, अनिल मिश्रा, महेंद्र, चिकित्सक डा रिचा शुक्ला, डॉ. अशोक यादव, शैलजा मिश्रा, आनंद समेत बड़ी संख्या में वर- वधु पक्ष से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक वधू को विवाह का कपड़ा ही नहीं मिला
लालगंज। सरकारी उदासीनता व लापरवाही यहां भी छायी रही। इन 158 जोड़ों में से एक जोड़ी की वधू को विवाह का कपड़ा ही नहीं मिला था। वह अपने पुराने कपड़ों में ही मंडप में बैठ गई। जब उसकी सहेली ने पूछा तो मामला प्रकाश में आया। जानकारी पाने पर डीसी मनरेगा ने समाज कल्याण अधिकारी से बात कर के उस वधू को कपड़े उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद अधिकारी ने उस वधू को कपड़ा उपलब्ध कराया। इस प्रकरण की पूरे शादी में चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों का हुआ विवाह
लालगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में उसरी खम्हरिया की पत्नी के साथ हलिया के नारायण,गोड़र की लालती के संग बामी के दुर्वली,महुलार की अर्चना के संग राहकला के लवकुश,अहुगी खुर्द अजय मतवाला- कौशल्या,चेरुईराम निवासी संजय व बबिता, तेन्दुआकला के अखिलेश संग आरती, औरा गांव के कृष्णा संग संगीता, नेवढिया के लवकुश संग जानकी, पटेहरा के सोहन संग सुघरा देवी, नेगुरा के रामरक्षा संग मुंदरा, बनकी के छोटे संग पुष्पा, गड़बड़ा के ओमप्रकाश सं कंचन, सूर्यभान संग गीता आदि नव दंपति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed