{"_id":"5d0933578ebc3e20611b5f09","slug":"156088404116-mirzapur-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम सख्त, अवैध खनन और ओवरलाडिंग के टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सख्त, अवैध खनन और ओवरलाडिंग के टीम गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पिछले दिनों लखनऊ में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक में मुख्यमंत्री ने अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग पर सख्ती के लिए कहा है। सीएम के निर्देश पर डीएम अनुराग पटेल ने खनन अधिकारी व सभी एसडीएम को टीम बनाकर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। जिसपर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग रोकने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। मंगलवार की रात से अवैध खनन के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है।
सीएम कार्यालय और जन सुनवाई पोर्टल पर अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए बीते दिनों हुई समीक्षा बैठक में सीएम ने अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। इसपर डीएम अनुराग पटेल ने अवैध खनन की जांच और खनन करने वाले, खनन पट्टे धारकों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसपर मंगलवार देर रात से अमल शुरू हो गया है। डीएम ने खनन स्थलों से ओवरलोडिंग रोकने के लिए टीम को निर्देश दिया। साथ ही टीम को खनन विभाग को निर्देश दिया है कि पट्टेधारकों को हिदायत दी जाए कि उनकी ओर से ट्रकों पर माल लोड न किया जाए। खनन अधिकारी आरबी सिंह ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग रोकने के लिए दो टीमों का गठन किया है। एक टीम में चार सदस्य हैं। इसमें प्रथम टीम में प्रभारी वरिष्ठ सर्वेक्षक राम सुरेश, खनिज लिपिक ईश्वर नारायण दुबे, रंजन कुमार वर्मा, राजकुमार यादव और दूसरी टीम में प्रभारी वरिष्ठ मानचित्रकार राधेश्याम, विक्रम बहादुर, संजय रावत, हनुमान पाठक को रखा गया है। खान अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की रात से अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पुलिस अधीक्षक अवधेश पांडेय को सुरक्षा के साथ परिवहन विभाग को भी कार्रवाई पत्र लिखा गया है। दोनों टीमें 24-24 घंटे के लिए बारी बारी से अभियान चलाएंगी।