{"_id":"5d07e1e38ebc3e30bb0b31d1","slug":"156079765413-mirzapur-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष सचिव ने किया डूडा व महिला अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष सचिव ने किया डूडा व महिला अस्पताल का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के नोडल अधिकारी सुरेंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) का निरीक्षण किया। प्राथमिकता के आधार पर आवास देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। यहां पर सफाई रखने की सख्त हिदायत दी।
डूडा में कार्यालय परिसर में सफाई कराने का निर्देश दिया। इस दौरान पीएम आवास शहरी की पत्रावलियों को देखा और कहा कि प्राथमिकता के आधार पर पात्र व्यक्तियों को आवास दें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस योजना में वसूली की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कर्मचारियों को अपने पटल के आसपास भी सफाई रखने का निर्देश दिया गया। इसके पूर्व विशेष सचिव ने महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। चिकित्सकों की उपस्थिति पंजिका को देखा और ओपीडी की जांच की। सभी चिकित्सक मौके पर मौजूद मिले। वह वार्ड में भी गए और मरीजों से भी मिले। मरीजों के परिजनों से दवा सहित अन्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। निर्देश दिया कि अस्पताल में कम से कम तीन बार सफाई कराई जाए। अस्पताल में पेयजल व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि प्रत्येक मरीज के बेड के पास डस्टबिन रखा जाए। अस्पताल के पेयजल व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर डीएम, सीडीओ, सीएमओ व अन्य थे।
विशेष सचिव ने बैठक में कहा कि एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीओ व एडीओ अपने तैनाती मुख्यालय पर निवास करें। कहा कि सभी अधिकारी वादों के निस्तारण में तेजी लाएं। तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया। आश्रम पद्धति विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय व दिव्यांग जन विद्यालयों की जांच करने को कहा। लीड बैंक मैनेजर को कृषक केसीसी बनवाने का निर्देश दिया।