फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बीडीओ हलिया, एडीओ व जलनिगम के अधिशासी अभियंता को चार्जशीट

बीडीओ हलिया, एडीओ व जलनिगम के अधिशासी अभियंता को चार्जशीट

Tue, 18 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
बीडीओ हलिया, एडीओ व जलनिगम के अधिशासी अभियंता को चार्जशीट

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के नोडल अधिकारी विशेष सचिव सिंचाई सुरेंद्र विक्रम ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में जिले के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। कार्यों में लापरवाही मिलने पर हलिया के बीडीओ व एडीओ के साथ जलनिगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
जल निगम की समीक्षा के दौरान पेयजल संकट को लेकर जल निगम के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुउ कहा कि 10 दिन तक जिले के विकास खंड लालगंज, हलिया, पटेहरा, पड़री तथा लालगंज में पानी की दिक्कतों को दूर करने के लिए काम करें। कहा कि वे अपने अधिकारियों के साथ भ्रमण कर सभी हैंडपंपों, पाइप सामूहिक पाइप पेयजल योजना एवं एकल पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराकर पानी की आपूर्ति करें। नोडल अधिकारी ने विकास खंडवार संबंधित खंड विकास अधिकारी व एडीओ से पेयजल के बारे में भी समीक्षा की। इस दौरान खंड हलिया में पेयजल योजनाओं के बारे में जानकारी न दे पाने के कारण खंड विकास अधिकारी तथा एडीओ के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया। पटेहरा और राजगढ़ के गांवों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति का निर्देश दिया। विशेष सचिव ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि विकास खंड अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर गांवों में कैंप लगाकर पेयजल योजनाओं को ठीक कराया जाये। उन्होंने कहा कि पेयजल के मामले में अधिकारी एक दूसरे पर पत्राचार न कर फील्ड में जाकर स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल उपलब्ध करायें।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने समीक्षा बैठक में संपूर्ण स्वच्छता अभियान पर फोकस किया। शौचालयों को किसी भी दशा में 10 दिन के अंदर पूर्ण कराने के लिए डीपीआरओ सभी राजस्व गांवों में सफाई हो। इसी प्रकार आयुष्मान भारत के अंतर्गत प्रधानमंत्री के पत्र वितरण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि राशन कार्डों का वितरण अवशेष हो तो उसे जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण करायें। कहा कि नगर पालिकाओं में सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत व सफाई सुनिश्चित कराया जाये तथा रैन बसेरा की मरम्म्त कराकर नियमित रूप से सफाई कराया जाये। पीएम आवास में बिचौलियों की जांच की बात कही। आबकारी विभाग के साथ पेट्रोल पंपों पर भी शौचालय बनवाने का निर्देश दिया। इस दौरान स्टांप, वाणिज्यकर, पेंशन योजनाओं आदि की समीक्षा की गयी। स्वास्थ्य विभाग में दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थित बनाये रखने के लिए सीएमओ को निर्देश दिया। निर्माण कार्य, पौधरोपण व अन्य विकास कार्यों की समीक्षा हुई। इसमें लघु सिंचाई, मनरेगा, एनआरएलएम, कृषि, बीमा योजना, सहित सभी बिन्दुओं की समीक्षा की । इस दौरान जिलाधिकारी अनुराग पटेल, मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी तिवारी, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed