{"_id":"5d014a86bdec22070460cff2","slug":"15603656929-mirzapur-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक पलटी, बारात जा रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक पलटी, बारात जा रहे युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बलहरा मोड़ पर मंगलवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गई। इससे बरात में शामिल होने से रहे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दिया। घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां एक घायल को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को हल्की चोटे आई थी।
देहात कोतवाली क्षेत्र के मसारी गांव निवासी घमंडी यादव के पुत्र की बरात बरकछा के किरहा गांव में गई थी। बरात में शामिल होने के लिए गांव निवासी 35 वर्षीय राजू यादव पुत्र स्व. अमृत लाल यादव गांव के 25 वर्षीय वकील पुत्र विद्या के साथ बाइक से जा रहे थे। वह बरकछा पहाड़ी के आगे बलहरा मोड़ पर पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वह पहाड़ से टकरा गए। इससे राजू यादव के सिर में गंभीर चोट आई। वकील को हल्की चोट आई। उसने राहगीरों को रोका। राहगीरों ने पुलिस को फोन कर सूचना दिया। सूचना पर पहुंची बरकछा पुलिस घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आई। जहां डाक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को हल्की चोट आई। मंडलीय अस्पताल में उसका उपचार कर उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजू पांच भाईयों में चौथे नंबर पर था। उसे एक पुत्र है। उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा है।