{"_id":"5cfff8ddbdec2207132d8820","slug":"15602792521826-mirzapur-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की बैठक में 26 करोड़ व्यय बजट हुआ पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की बैठक में 26 करोड़ व्यय बजट हुआ पास
विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। नगर पालिका परिषद अहरौरा में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए आय- व्यय का बजट मंगलवार को मौजूद सभासदों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया। बैठक के दौरान पालिका की आय को बढ़ाने के लिए गृहकर मूल्य पर वृद्धि का प्रस्ताव लाया गया। जिसको बोर्ड ने मंजूरी दे दिया।
अधिशासी अधिकारी विनय तिवारी और पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्या की ओर से कार्रवाई शुरू किए जाने पर लेखाकार का भी कार्य देख रहे जेई सुशील मोहन निगम ने बजट की प्रति पटल पर रखी। इसके बाद 28 करोड़, 73 लाख 5 हजार आय के सापेक्ष 25 करोड़, 82 लाख 15 हजार के अनुमानित व्यय का बजट सभासदों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया। व्यय में अधिष्ठान जलकल व्यय चर्चा के दौरान 90 लाख की कटौती व अन्य मदों में 2 करोड़ रुपए की कटौती कर दिया गया। सामुदायिक भवन में हुई बजट की पहली बैठक चार घंटे तक चली। जिसमें बिंदुवार चर्चा की गई। बोर्ड की बैठक के दौरान पालिका की आय को बढ़ाने के लिए गृह कर मूल्य पर वृद्धि का प्रस्ताव लाया गया। जिसको बोर्ड ने मंजूरी दे दिया। वहीं जल मूल्य को यथावत रहने दिया। अन्य विषय पर चर्चा के दौरान विकास की रणनीति बनाई गई। नगर प्रत्येक वार्डो में पेयजल समस्या से निबटने के लिए नए हैंडपंपों को 14वें वित्त से लगाए जाने की स्वीकृति प्रदान किया गया।