फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विंध्यधाम में सुरक्षा होगी विशेष सुरक्षा- एसपी

विंध्यधाम में सुरक्षा होगी विशेष सुरक्षा- एसपी

Tue, 11 Jun 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
विंध्यधाम में सुरक्षा होगी विशेष सुरक्षा- एसपी

विज्ञापन
विंध्याचल। नवागत पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार पांडेय ने सोमवार को मां विंध्यवासिनी धाम में मत्था टेका। विधिवत दर्शन-पूजन कर कर उन्होंने कार्यालय पहुंचे कर पदभार ग्रहण संभाल लिया। दर्शन-पूजन के बाद एसपी ने कहा कि विंध्याचल धाम की विशेष सुरक्षा की जाएगी।

यहां पर देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में आए हुए श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी ना हो। दर्शन करने वाले श्रद्धालु अच्छे से दर्शन करके जाएं इसकी व्यवस्था की जाएगी। कार्यालय पहुंच कर एसपी ने एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, एएसपी नक्सल अजय सिंह, सीओ सिटी सुधीर कुमार, सीओ सदर संजय सिंह से बात कर हाल ही में हुए सराफ हत्याकांड की जानकारी ली। निर्देश दिया कि व्यापारी सुरक्षा को हित में रखते हुए मामले का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। नो एंट्री के संबंध में बात करते हुए कहाकि ज्यादा देर तक नो एंट्री रहने से व्यापारियों को दिक्कत होती है। ऐसे में जो बड़े वाहन शहर में प्रवेश कर लें उन्हें रोका न जाए। इससे व्यापारी का नुकसान होता है। एसपी जिले में एएसपी नक्सल रहते हुए 39वीं वाहिनी के उप सेनानायक बने और वहीं पर प्रमोशन होने पर सेनानायक बन गए। इसके बाद उन्होंने एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया है। काफी समय से जिले में होने के कारण उन्हें जिले के भौगोलिक स्थित के बारे में पहले से पता है। उन्होंने बेहतर कानून व्यवस्था बनाए जाने के संबंध में सुधार करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed