फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नपा में रुपये लेने का वीडियो वायरल

नपा में रुपये लेने का वीडियो वायरल

Tue, 11 Jun 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
नपा में रुपये लेने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका मिर्जापुर में नामांतरण के लिए धन लेने का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि पालिका के लोगों का कहना है कि यह वीडियो पुराना है लेकिन है पालिका का ही। मामला नामांतरण से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि नपाध्यक्ष ने इस प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। ईओ की अध्यक्षता वाली यह समिति पूरे प्रकरण की जांच करेगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण से पूरे नगर पालिका कर्मचारियों में जबरदस्त हलचल है।

लालडिग्गी स्थित नगर पालिका एक भवन स्वामी ने नामांतरण के लिए फाइल काफी दिनों से जमा की थी। लेकिन फाइल पड़ी रह गई। इसके लिए उसने नपाध्यक्ष से संपर्क किया तो उन्होंने लिपिक के पास भेज दिया। उसके बाद भी उसका काम नहीं हुआ। इस बीच पालिका के ही किसी व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और कहा कि यदि वह पांच हजार रुपया दे दे तो काम हो जाएगा। इसके बाद किसी तीसरे व्यक्ति ने रुपया देने का पूरा वीडियो रिकार्ड कर लिया और बाद में उसे वायरल कर दिया। हालांकि यह घटना कई माह पुरानी बताई जाती है। नपा कर्मियों का कहना है कि उनको फंसाया जा रहा है। जब मामला नहीं सेट हुआ तो वीडियो वायरल कर दिया गया। इसमें नगर पालिका के कई कर्मियों की भूमिका संदिग्ध बताई जाती है। बहरहाल यह तो तय हो गया कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed