फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गंदगी पाए जाने पर नपेंगे ईओ, पालीथीन व थर्माकोल पर लगे लगाम

गंदगी पाए जाने पर नपेंगे ईओ, पालीथीन व थर्माकोल पर लगे लगाम

Tue, 11 Jun 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
गंदगी पाए जाने पर नपेंगे ईओ, पालीथीन व थर्माकोल पर लगे लगाम

विज्ञापन
मिर्जापुर। आयुक्त आनंद कुमार सिंह ने सोमवार को पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं, विकास कार्यों एवं कर-करेत्तर सहित राजस्व वसूली व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने मंडल के सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए एक सप्ताह के अंदर शहर व वार्डों में अभियान चलाकर सभी मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों, सहित प्रत्येक गलियों में बेहतर सफाई व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। कहा कि बरसात से पूर्व अभियान चलाकर नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक नालों व नालियों की सफाई करा ली जाए।
आयुक्त ने सभी उप जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि जिनके क्षेत्र में नगर पालिका व नगर पंचायतें है। वे स्वयं मानीटरिंग करें तथा सफाई व्यवस्था करायें। ग्रामीण क्षेत्रों के लिये उप निदेशक पंचायत को निर्देशित किया कि ग्रामीण अंचलों में सफाई कर्मियों के से सफाई कराई जाए। कहा कि नगरीय क्षेत्रों में यदि कहीं गन्दगी पाई जाती है तो संबंधित ईओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि नगरीय क्षेत्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी पालिथीन व थर्माकोल के रोक-थाम के लिए भी अभियन चलाए। किसी दुकानदार के पास पालिथीन व थर्माकोल पाया जाता है उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए जुर्माना लगाया जाए। आयुक्त ने कहा कि उनके स्वयं अपने लोगों को भेजकर पालिथीन में सामान मंगवाया जायेगा और यदि पालिथीन मिल गयी तो सम्बंधित ईओ के खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने यह भी कहा कि नगर के मुख्य सड़कों, व बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिये भी अभियान चलाया जाए। लोगों की ओर से द्वारा अधिकांश स्थानों पर नालियों, फुटपाथों व सड़कों पर अतिक्रमण कर लिये जाने से जाम की स्थिति बनी रहती है। बैठक में डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, भदोही राजेन्द्र कुमार पाडेय, मुख्य वन संरक्षक, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार पाण्डेय, एसपी भदोही, मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निंरजन, अपर आयुक्त विन्ध्याचल मंडल सूर्यमणि लालचन्द, संयुक्त विकास आयुक्त अभिराम त्रिवेदी आदि रहे।
विज्ञापन

आयुक्त ने नगर क्षेत्र में लगाए गए स्ट्रीट लाइटों का का सत्यापन करने का निर्देश दिया। डीएम को निर्देश देते हुए कहा कि अपने स्तर से रात में भ्रमण कर सत्यापन करे कि कितनी लाइट लगीं हैं। कितने जल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रात में निकलने पर मुख्य मार्गों व नगर में अधेरा ही दिखता है।इसके अलावा आयुक्त ने मण्डल के विभिन्न स्थलों पर निर्मित किये जाने वाले पशु आश्रय स्थलों व नगर निगमों के कांदी हाउस की भी समीक्षा की। उन्होंने कहाकि डीएम अपने स्तर गौशालाओं का निरीक्षण कराकर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृक्षारोपण की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने कहाकि पौधा लगाना कितना जरूरी है। वह सभी को मालूम है। बताया गया कि शासन ने मण्डल के तीनों जिलों को मिलाकर कुल 81 लाख 24 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष मण्डल के विभिन्न नर्सरियों में एक करोड आठ लाख पौधे उपलब्ध हैं। आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक ग्राम स्तर पर वृक्ष लगाने के लिये कार्ययोजना तैयार की जाए। सभी खाली जमीनों, किसानों के खेतों के मेड़ो व सडकों के किनारे,आदि स्थलों सहित पहाडी क्षेत्रों में पौधरोपण किया जाए। उन्होनें कहा कि सोनभद्र व मिर्जापुर के क्रशर प्लांट मालिकों को स्थल का चयन कर पौधे लगाने का निर्देश दिया।

आयुक्त ने समीक्षा बैठक में 60 लाख से उपर के निर्माणाधीन अधूरे कार्यो की समीक्षा की। अवैध खनन, दवाओं की उपलब्धता, जननी सुरक्षा योजना में संस्थागत प्रसव के लाभार्थियों के भुगतान की स्थिति, आशाओं के भुगतान की स्थिति, वेक्टर जनिक रोग, टीकाकरण, एम्बुलेन्स की स्थिति, आदि के बारे में बिन्दुवार समीक्षा की गयी। अमृत योजना, गड्ढा मुक्त् सडकों की प्रगति, मनरेगा, अपशिष्ट प्रबन्धन, विद्युत आपूर्ति, सौभाग्य योजना, उर्वकरकों, बीज की उपलब्धता, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आम आदमी फसल बीमा योजना, शहरी व ग्रामीण आवास, शौाचालय, सहित सभी बिन्दुओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed