{"_id":"5cfd5321bdec22073c2c9a53","slug":"15601057537-mirzapur-news126","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल की मौत के बाद शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल की मौत के बाद शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के चुनार घाट-वाराणसी राजमार्ग-74 पर महरक्ष गांव केे पास बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान रविवार की सुबह ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। युवक के निधन पर परिजन शव लेकर अदलपुरा चौकी पहुंचे और सड़क पर शव रखकर धक्का मारने वाले बोलेरो वाहन को पकड़ने की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने धक्का मारने वाले बोलेरो को छोड़ दिया था।
कछवां थाना क्षेत्र के मझवां गांव निवासी 22 वर्षीय सुनील यादव तीन जून को बाइक से वाराणसी से चुनार की ओर जा रहा था। तभी चुनार की ओर से आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत होने पर परिजन शवल लेकर अदलपुरा चौकी पहुंचे। चौकी के सामने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने धक्का मारने वाले बोलेरो गाड़ी को छोड़ दिया था। चौकी प्रभारी रामजी चौबे के समझाने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने गाड़ी को पकड़ने का आश्वासन दिया। चुनार कोतवाल रमेश यादव ने कहा कि हादसे के बाद बोलेरो चालक भाग गया था। उसे पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।