फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एनडीआरएफ के प्रयास से गंगा में डूबे दोनों किशोर का शव मिला

एनडीआरएफ के प्रयास से गंगा में डूबे दोनों किशोर का शव मिला

Mon, 10 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
एनडीआरएफ के प्रयास से गंगा में डूबे दोनों किशोर का शव मिला

विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के भोगांव गांव घाट पर स्नान करते समय डूबे दोनों किशोरों का शव रविवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने दो घंटे प्रयास के बाद खोज निकाला। 15 मिनट के अंतरात में दोनों शव मिल गए। एनडीआरएफ की खोजबीन के दौरान गंगा घाट पर परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा थी।

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के कठारी गांव निवासी 18 वर्षीय अजय पुत्र राम मिलन अपने साथी 17 वर्षीय अंशु यादव पुत्र पन्ना के साथ भोगांव गंगा घाट पर स्नान करने गया था। स्नान करते समय दोनों मित्र डूब गए। आगे जाने पर गहरे जल में जाने से दोनों डूब गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने शनिवार की तक स्थानीय गोताखोरों के साथ काफी देर तक खोजबीन कराया। रविवार की सुबह एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम दो नाव से भोगांव घाट पहुंची। टीम ने गंगा में तलाशी अभियान शुरू किया। दो घंटे में 10 मिनट की अंतराल के बाद गंगा नदी से दोनों को शव बरामद हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed