फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मिर्जापुर-सोनभद्र थानों को दी गई ट्रेन से गुम महिला की सूचना

मिर्जापुर-सोनभद्र थानों को दी गई ट्रेन से गुम महिला की सूचना

Mon, 10 Jun 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर-सोनभद्र थानों को दी गई ट्रेन से गुम महिला की सूचना

विज्ञापन
मिर्जापुर। टूंडला से रेनुकूट आते समय मुरी एक्सप्रेस से लापता हुई महिला की तलाश के लिए जीआरपी पुलिस ने सोनभद्र और मिर्जापुर के थानों में उसकी फोटो भेेजकर सूचना देकर तलाश करने के लिए कहा है। साथ ही महिला के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर पर डालकर पड़ताल की जा रही है।

एटा जिले के मूल निवासी सत्यदेव पांडे मध्य प्रदेश के सिंगरौली एनसीएल में काम करते हैं। उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया है। दूसरी पत्नी 40 वर्षीय बीना देवी उर्फ मीरा बीते दिनों गांव गई थी। वह बुधवार को टूंडला से मुरी एक्सप्रेस में सवार हुई थी। वह महिला एक्सप्रेस कोच में बैठी थी। सफर के दौरान पति से लगातार फोन से संपर्क में थी। अंतिम बार महिला ने ट्रेन मिर्जापुर स्टेशन पर पहुँचने पर रात नौ बजे पति से बात की थी। अगले दिन गुरुवार को सत्यदेव पांडेय रेनुकूट स्टेशन पहुंचे तो वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने जीआरपी चोपन में सूचना दी। चोपन जीआरपी प्रभारी गिरजाशंकर यादव ने बताया कि महिला सोनभद्र के रेनुकूट स्टेशन उतरने वाली थी। उसका उसके पति से आखिरी बार संपर्क मिर्जापुर गाड़ी पहुंची थी तो हुआ था। इसलिए महिला की फोटो को सोनभद्र और मिर्जापुर के सभी थानों को तलाश के लिए भेजा गया है। साथ ही प्रयागराज और लखनऊ जीआरपी कंट्रोल रूम के व्हाट्सऐप ग्रुपों में भेजा गया है। सर्विलांस पर उसका नंबर भी डालकर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed