{"_id":"5cfd5225bdec2207186a75b8","slug":"156010550114-mirzapur-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत सूचना बीएसए ने बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत सूचना बीएसए ने बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। लंबे समय से विद्यालयों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की जांच चल रही है। लेकिन इसमें गलत सूचना देने पर लालगंज के खंड शिक्षाधिकारी व पटल सहायक से बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने इस सूची के लिए बीमार शिक्षक का नाम भी भेज दिया जो मेडिकल पर चल रहे हैं।
लालगंज विकास खंड के कटाई पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक हरिकिशोर सिंह लंबे समय से बीमार हैं और विभागीय नियमों के तहत चिकित्सकीय अवकाश पर चल रहे हैं। विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के क्रम में जब बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी तो लालगंज के बीईओ ने हरिकिशोर सिंह का नाम भी प्रस्तावित कर दिया। सूची जब बीएसए के सामने गई तो उन्होंने सभी के विवरण को खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान जब यह तथ्य सामने आया कि हरिकिशोर सिंह मेडिकल पर चल रहे हैं तो उन्होंने तत्काल बीईओ व पटल सहायक को बुलाया और उनसे जानकारी ली। साथ ही उनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। इसके साथ ही पूरी सूची की फिर से पड़ताल करने को कहा है। अभी तक इस सूची में 12 शिक्षक शामिल थे। एक को हटाने के बाद अब 11 शिक्षक शेष हैं। उनकी भी पड़ताल की जा रही है।
इस बाबत बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बीईओ की गलती से एक शिक्षक की सेवा समाप्त हो सकती थी। इसलिए उनसे व पटल
सहायक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कार्रवाई की जाएगी।
-